Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/fwjf0vesqpt4/public_html/blog/wp-includes/functions.php on line 6131
% - Shrimad Bhagwat Geeta

।। Shrimadbhagwad Geeta ।। A Practical Approach  ।।

।। श्रीमद्भगवत  गीता ।। एक व्यवहारिक सोच ।।

।। Chapter  06.31 I

।। अध्याय    06.31  ।।

॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 6.31

सर्वभूतस्थितं यो मां भजत्येकत्वमास्थितः ।

सर्वथा वर्तमानोऽपि स योगी मयि वर्तते॥

“sarva-bhūta-sthitaḿ yo māḿ,

bhajaty ekatvam āsthitaḥ..।

sarvathā vartamāno ‘pi,

sa yogī mayi vartate”..।।

भावार्थ: 

योग में स्थित जो मनुष्य सभी प्राणीयों के हृदय में मुझको स्थित देखता है और भक्ति-भाव में स्थित होकर मेरा ही स्मरण करता है, वह योगी सभी प्रकार से सदैव मुझमें ही स्थित रहता है (३१)

Meaning:

Established in oneness with me, one who beholds me as present in all beings, that yogi resides within me, in all circumstances.

Explanation:

In order to emphasize the oneness of the individual with the absolute, Shri Krishna says that the yogi who sees him present in all beings is always residing in him, no matter what circumstance the yogi finds himself in. In other words, the devotee does not lose his connection with Ishvara in any and all worldly and spiritual pursuits.

First, let us refer back to our wave and ocean example to understand what is meant by “ekatvam” or oneness. If the wave sees himself as part of the ocean, and also sees the other waves as part of the ocean, it ultimately realizes that everything is the ocean. It realizes that there is no separation of wave and ocean, and in doing so, attains oneness with the ocean. Similarly, Shri Krishna says that the yogi who sees all beings in Ishvara, discards any thought of separation from Ishvara. He thus attains oneness with Ishvara.

Here is another example. Let us say that we attend a cricket match where India is playing against some other team. If we sit alongside the Indian team fans, there is no way we can ever forget the India team. Why? Someone will have the Indian team logo on their shirt or on their cap. Someone will be chanting the player’s names. Someone will be holding up cardboard signs. No matter where we look or what we hear, it will be something about the India team. We will see the India team spirit in everyone. There will be no thought of separation from the India team.

Furthermore, Shri Krishna says that the yogi never loses this oneness, it stays with him no matter what transaction he conducts in this world. Many of us have a hands-free headset that lets us stay connected on a phone call regardless of whether we are walking, climbing stairs, shopping and so on. The yogi thus maintains an “always-on” connection with Ishvara. The yogi does not need to go on a pilgrimage or visit any specific temple, because he is always connected to Ishvara.

The most elevated yogis are called paramahansas. They only see God, and have no perception of the world. This was the level of realization of Shukadev, the son of Ved Vyas, as stated in the Śhrīmad Bhāgavatam:

When Shukadev entered the renounced order of sanyās, walking away from home in his childhood itself, he was at such an elevated level that he had no perception of the world. He did not even notice the beautiful women bathing in the nude in a lake, while he happened to pass by there. All that he perceived was God; all that he heard was God; all that he thought was God.

In this verse, Shree Krishna is talking about the perfected yogis who are in the third and fourth stages of the above levels of realization.

That is why they tell the story also; when a jñāni was sleeping in a temple; and he was stretching his leg towards the Śivaliṅga there; all the other devotees said: it is a sacrilege; how can you stretch; your leg towards the Lord; because for that devotee, the Lord is in that direction; therefore the jñāni wanted to teach a lesson; therefore the jñāni said, you can turn my leg to a direction in which God is not there; and this person turned the leg, then he said another Śivaliṅgam appeared there; another shivalingam appeared here, turned, it is symbolic form; and then he understood that there is no question of this direction or that direction.

Now, this does not mean that going to temples or pilgrimages is not encouraged. These places create a conducive environment for the seeker to focus his thoughts on Ishvara, which definitely accelerates the spiritual progress. But the notion that “Ishvara is in this object, and nowhere else” is incorrect, it should be discarded.

In his commentary, Shri Shankaraachaaryaji says that for such a yogi, there is nothing that can obstruct his liberation or moksha. He is ever-liberated or nitya-mukta, because he knows that he was never bound in the first place.

।। हिंदी समीक्षा ।।

एकत्व भावमें स्थित हुआ जो पुरुष सम्पूर्ण भूतोंमें स्थित मुझ वासुदेव को भजता है उसके फलस्वरूप उस का मोक्ष का विधान  हैं। वह पूर्ण ज्ञानी योगी सब प्रकारसे बर्तता हुआ भी वैष्णव परमपद रूप मुझ परमेश्वर में ही बर्तता है अर्थात् वह सदा मुक्त ही है उसके मोक्ष को कोई भी रोक नहीं सकता।

समाहित चित्त का योगी निरन्तर मेरा अनुसंधान करता है (भजता है)। फलत बाह्य जगत् में सब प्रकार के व्यवहार करता हुआ भी वह मुझ में ही स्थित रहता है। इस श्लोक का मुख्य प्रयोजन यह दर्शाना है कि कोई आवश्यक नहीं कि एक आत्मानुभवी पुरुष हिमालय की किसी अज्ञात गुफा में जाकर निवृत्ति का जीवन व्यतीत करेगा। सांख्य या ध्यान योग में ब्रह्मभूत सिद्ध के लिये कर्म त्याज्य हो सकते है, किन्तु कर्मयोगी के लिये भगवान् कहते हैं कि जीवन के समस्त सामान्य व्यवहार करता हुआ सभी परिस्थितियों में वह अपने स्वरूप के ज्ञान में स्थित रह सकता है।

जब मनुष्य रोगी हो जाता है तब उसे नित्य के कार्यों से निवृत्त होकर चिकित्सालय में रहने की आवश्यकता होती है परन्तु पूर्ण स्वस्थ हो जाने के पश्चात् नहीं। स्वस्थ होकर तो वह पुन अधिक उत्साह के साथ अपना कार्य करने लगता है। इसी प्रकार विघटित व्यक्तित्व के पुरुष के लिए ध्यान साधना का उपचार मन के विक्षेप को हटाने एवम उस को वश में करने के लिये  बताया जाता है। उसके अभ्यास से जब वह स्वस्वरूप को पहचान कर दैवी सार्मथ्य प्राप्त कर लेता है तब वह निश्चय ही अपने पूर्व के कार्य क्षेत्र में जाकर कर्म करते हुए भी पूर्णत्व के ज्ञान को सुदृढ़ बनाये रख सकता है। वास्तव में देखा जाय तो चिरस्थायी फलदायी कर्म कुशलतापूर्वक तभी किये जा सकते हैं जब कर्ता आत्मस्वरूप के ज्ञान में स्थित हो। गीता का यही संदेश है कि समर्पण की भावना से किये गये कर्म आत्मोन्नति के साधन हैं किसी भी कार्य की दक्षता इस बात पर निर्भर के की आप उस कार्य मे कितने पारंगत है, कर्मयोगी की दक्षता भी बिना एकत्व भाव के अधूरी है।

यहाँ ध्यान देने की बात है कि श्रीकृष्ण संभवत अर्जुन की अपेक्षा स्वयं को ही युद्ध की विपत्तियों में अधिक डाल रहे थे। रथ में बैठे योद्धा तक पहुँचने के पूर्व प्रतिपक्षी के बाण सारथि पर पहले प्रहार करते हैं। केवल समस्त संसार को मुग्ध कर देने वाली मन्द स्मिति के अतिरिक्त किसी अन्य शस्त्र को न लेकर श्रीकृष्ण ने युद्धभूमि में प्रवेश किया था। तत्पश्चात् वे ही सम्पूर्ण युद्ध के स्वामी और केन्द्र बिन्दु बने रहे और सम्पूर्ण महायुद्ध का घटनाचक्र उनके ही चारों तरफ घूमता रहा। इसका अर्थ यह हुआ कि आत्मज्ञानी पुरुष किसी भी कार्यक्षेत्र में कर्म करते हुए भी अपने वास्तविक स्वरूप का भान रख सकता है।आज भी व्यक्त्वि के विकास में सम्पूर्ण व्यक्त्वि तभी उभरता है जब अंदर से मजबूत हो।

धर्मोउपदेश सुन कर मन पर प्रभाव कुछ दिन या घंटो का ही होता है किंतु आत्म साधना द्वारा ही सही व्यक्त्वि सामने आता है। जो शुद्ध एवम वास्तविक होता है। वास्तविकता यही है कि जीव अध्यात्म तो चाहता है किंतु उस को वह मैं अर्थात अहम के साथ चाहिए। उस का अहम उस को मुक्ति की ओर जाने से रोक देता है। इसलिए जिस का अहम परमात्मा में विलय हो जाता है, वह ही सभी के हृदय में परमात्मा को देख पाता है।

यह भी सत्य है कि आप कितनी भी अच्छी एवम उच्च कोटि की बात करे किन्तु मन मे लालसा, कामना एवम मोह है तो आप की बात को सुनने वाला भी उसी भाव से ग्रहण करता है। जब तक आप के हृदय में परमात्मा नहीं और आप सब जीव एवम निर्जीव   में परमात्मा की छवि नही देखते तब तक एकत्व भाव को प्राप्त नही हो सकते। सृष्टि के पहले सृष्टि के समय और सृष्टि के बाद एक परमात्मा ही परमात्मा है। परन्तु लोगों की दृष्टि में प्राणियों और पदार्थों की सत्ता अलग प्रतीत होने के कारण उन को समझाने के लिये कहा जाता है कि सब प्राणियों में एक परमात्मा ही है दूसरा कोई नहीं है। जैसे भाप, बादल, कुहरा, बूंद और बर्फ में एक मात्र तत्व जल ही भरा है वैसे ही सम्पूर्ण चर-अचर प्रकृति के हर स्वरूप में परमात्मा ही स्थित है।

यही कारण है कि सभी भूतो के हृदय में परमात्मा का दर्शन करने वाला योगी, भगवान की साधना भी रीति रिवाज या सामाजिक नियमो से मंदिर दर्शन, मंत्र जाप या यज्ञ आदि से नही करता है। वह तो जो कुछ भी करता है, वह उस की परमात्मा के प्रति अर्चना और श्रद्धा पूर्वक समर्पित भाव से पूजा ही है। क्योंकि किसी भी जीव में वह कामना और आसक्ति रहित हो परमात्मा को ही देखता है।

यदि क्रमवार देखे तो श्लोक में प्रथम कामनाओं से मुक्त अर्थात प्रकृति के रज और तम गुणों से मुक्त होने की बात कही गई है। इस के बाद योगी पापों से मुक्त हो कर दिव्य प्रेम स्वरूप परम आनंद को प्राप्त होता है। श्लोक 29 में सभी प्राणियों में योगी परमात्मा के स्वरूप को देखता है, इस से उसे समभाव की प्राप्ति होती है। श्लोक 30 में सभी प्राणियों में और स्वयं में वह प्रकृति से प्राप्त देह की अपेक्षा उस का आत्म स्वरूप ही देखता है। यह आनंद स्वरूप कभी भी अदृश्य नही होता। इस के बाद योग की पराकाष्ठा में योगी प्रकृति और जीव में ब्रह्मसंध स्वरूप को प्राप्त हो जाता है इसलिए वह पंचभूत प्रकृति की देह में प्रत्येक प्राणी के हृदय में बसे ब्रह्म अंश में आत्मा को ही देखता और शेष जो कुछ भी घटित हो रहा होता है, उसे वह जानता है कि वह नित्य भी नही है और ब्रह्म की माया द्वारा रचित खेल मात्र है। इसी कारण संत ज्ञानेश्वर ने भैंसे से वेद का उच्चारण करवाया था और स्वामी राम कृष्ण परमहंस के शरीर पर दूर बैल को कोड़े से पीटने पर मार के निशान उभर आए थे।

इस प्रकार के योगी परमहंस कहलाते है, इन का परमात्मा से सानिध्य इतना अधिक होता है कि यह सांसारिक भेद भाव और व्यवहार को कोई महत्व भी नही देते और उसे समझते भी नही। शुकदेव को उस स्थान से गुजरने पर कोई ध्यान नही था, जहां कन्याएं और स्त्रियां नग्न स्नान कर रही थी। स्नान करती स्त्रियों को भी उन के ब्रह्म स्वरूप का ज्ञान होने से कोई आपत्ति नही हुई, जबकि जब सांसारिक ज्ञान रखने वाले वृद्ध वेद व्यास जी वहां से गुजरे, तो सभी स्त्रियां न केवल सचेत हुई, वरन वस्त्र भी धारण कर लिए।

स्वामी रामकृष्ण परमहंस काली के भगत थे, इसलिए उन्हें वैश्या के जाने पर भी कोई काम या भेद नहीं आया, वरन वैश्या ही इन की आभा से  अपने समस्त कुविचारों से मुक्त  हो गई।

परमात्मा सभी मे स्थित है इसलिये भी उसे जो जिस रूप में, भाव मे, कामना में, मोह में, लोभ में, राग या द्वेष में भजता है वो उसे उसी रूप में स्वीकार कर के उसी रूप में देखता है। यह हम पर निर्भर है कि परमात्मा को आत्मा से जोड़े या प्रकृति की त्रियामी गुणों के साथ।

एकत्व भाव मे समाधि से सिद्ध मनुष्य में समाधि से उठने के बाद विक्षेप आने की पूर्ण संभावना रहती है अतः ब्रह्म को प्राप्त करने के बाद मनुष्य यदि भक्ति भाव से ब्रह्म के प्रति समर्पित हो कर लोकसंग्रह के लिये कर्म करता रहे तो भी वह विक्षेप से प्रभावित नही होगा। ध्यान लगा कर या सत्संग या प्रवचन सुनने के बाद जब भी कोई मनुष्य सांसारिक कार्यो में प्रवृत्त होता है तो यदि वह उस कार्य को प्रभु का कार्य समझ कर करता है तो उस के व्यक्तित्व पर सांसारिक विक्षेपों का प्रभाव नही होगा। अतः ध्यान में मन को वश में करने की प्रक्रिया के बाद भक्ति अर्थात समर्पित भाव से निष्काम हो कर कर्म करना ही कर्मयोगी का धर्म है।

पहले ध्यानयोगी फिर सिद्ध भक्ति योगी और अब  निर्गुणनिराकार का ध्यान करने वाले सांख्ययोगी कैसे विचार रखते है, पढ़ेंगे। ध्यान रहे कि योग कोई भी हो सर्वभूतात्मैक्य या एकत्व भाव मे कोई अंतर नही होता।

।। हरि ॐ तत सत।। 6.31।।

Complied by: CA R K Ganeriwala ( +91 9422310075)

Leave a Reply