Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/fwjf0vesqpt4/public_html/blog/wp-includes/functions.php on line 6121
% - Shrimad Bhagwat Geeta

।। Shrimadbhagwad Geeta ।। A Practical Approach  ।।

।। श्रीमद्भगवत  गीता ।। एक व्यवहारिक सोच ।।

।। Chapter  10.29 II Additional – 1 II

।। अध्याय      10.29 II विशेष -1 II

।। वरुण देव ।। विशेष 1 – गीता 10.29 ।।

वरुण (प्रचेता) हिन्दू धर्म के एक प्रमुख देवता हैं। वाल्मीकि रामायण उत्तरकाण्ड के अनुसार महर्षि वाल्मीकि जी वरुण महर्षि कश्यप और उनकी पत्नी अदिति के पुत्र हैं। वरुणदेव का वाहन मगरमच्छ है वे जललोक के अधिपति हैं | प्राचीन वैदिक धर्म में उनका स्थान बहुत ही महत्त्वपूर्ण था पर वेदों में उसका रूप इतना अमूर्त हैं कि उसका प्राकृतिक चित्रण मुश्किल है। माना जाता है कि वरुण की स्थिति अन्य वैदिक देवताओं की अपेक्षा प्राचीन है, इसीलिए वैदिक युग में वरुण किसी प्राकृतिक उपादान का वाचक नहीं है। अग्नि व इंद्र की अपेक्षा वरुण को संबोधित सूक्तों की मात्रा बहुत कम है फिर भी उसका महत्व कम नहीं है। इंद्र को महान योद्धा के रूप में जाना जाता है तो वरुण को नैतिक शक्ति का महान पोषक माना गया है, वह ऋत (सत्य) का पोषक है। अधिकतर सूक्तों में वस्र्ण के प्रति उदात्त भक्ति की भावना दिखाई देती है। ऋग्वेद के अधिकतर सूक्तों में वरुण से किए गए पापों के लिए क्षमा प्रार्थना की गई हैं। वरुण को अन्य देवताओं जैसे इंद्र आदि के साथ भी वर्णित किया गया है। वरुण से संबंधित प्रार्थनाओं में भक्ति भावना की पराकाष्ठा दिखाई देती है। उदाहरण के लिए ऋग्वेद के सातवें मंडल में वस्र्ण के लिए सुंदर प्रार्थना गीत मिलते हैं। उनको इतिहासकार मानते हैं कि वरुण ही पारसी पंंथ में “अहुरा मज़्दा” कहलाए। बाद की पौराणिक कथाओं में वरुण को मामूली जल-देव बना दिया गया। वरुणदेव को प्रचेता भी कहतें हैं| इनके भाई क्रमश: सूर्यनारायण, इन्द्रदेव, पवनदेव, अग्निदेव, महर्षि मार्तण्ड,वामनदेव आदि आदित्य हैं |

पुराणों में वरुण कश्यप के पुत्र कहे गए हैं । भागवत में लिखा है कि चर्षली नाम्नी पत्नी से रुण को भाद्र और वाल्मीकि नामक दो पुत्र हुए थे । वरुण अब तक जल के देवता माने जाते हैं और जलाशयोत्सर्ग में इनका पूजन होता है । साहित्य में ये करुण रस के अधिष्ठाता माने गए हैं ।

मकर पर विराजमान मित्र और वरुण देव दोनों भाई हैं और यह जल जगत के देवता है। उनकी गणना देवों और दैत्यों दोनों में की जाती है। भागवत पुराण के अनुसार वरुण और मित्र को कश्यप ऋषि की पत्नीं अदिति की क्रमशः नौंवीं तथा दसवीं संतान बताया गया है।

मित्र देव का शासन सागर की गहराईयों में है और वरुण देव का समुद्र के ऊपरी क्षेत्रों, नदियों एवं तटरेखा पर शासन हैं। वेदों में इनका उल्लेख प्रकृति की शक्तियों के रूप में मिलता है जबकि पुराणों में ये एक जाग्रत देव हैं। हालांकि वेदों में कहीं कहीं उन्हें देव रूप में भी चित्रित किया गया है। वरुण देव देवों और दैत्यों में सुलह करने के लिए भी प्रसिद्ध हैं। 

वेदों में मित्र और वरुण की बहुत अधिक स्तुति की गई है, जिससे जान पड़ता है कि ये दोनों वैदिक ऋषियों के प्रधान देवता थे। वेदों में यह भी लिखा है कि मित्र के द्वारा दिन और वरुण के द्वारा रात होती है। पहले किसी समय सभी आर्य मित्र की पूजा करते थे, लेकिन बाद में यह पूजा या प्रार्थना घटती गई। वेबदुनिया के शोधानुसार पारसियों में इनकी पूजा ‘मिथ्र’ के नाम से होती थी। मित्र की पत्नी ‘मित्रा’ भी उनकी पूजनीय थी और अग्नि की आधिष्ठात्री देवी मानी जाती थी। कदाचित् असीरियावालों की ‘माहलेता’ तथा अरब के लोगों की की ‘आलिता देवी’ भी यही मित्रा थी।

संतानें:

मित्र और वरुण इन दोनों की संतानें भी अयोनि मैथुन यानि असामान्य मैथुन के परिणामस्वरूप हुई बताई गई हैं। उदाहरणार्थ वरुण के दीमक की बांबी (वल्मीक) पर वीर्यपात स्वरूप ऋषि वाल्मीकि की उत्पत्ति हुई। जब मित्र एवं वरुण के वीर्य अप्सरा उर्वशी की उपस्थिति में एक घड़े में गिर गए तब ऋषि अगस्त्य एवं वशिष्ठ की उत्पत्ति हुई।

मित्र की संतान उत्सर्ग, अरिष्ट एवं पिप्पल हुए जिनका गोबर, बेर वृक्ष एवं बरगद वृक्ष पर शासन रहता है। वरुणदेवता को ईरान में ‘अहुरमज्द’ तथा यूनान में ‘यूरेनस’ के नाम से जाना जाता है। वरुण के साथ आप: का भी उल्लेख किया गया है। आप: का अर्थ होता है जल। मित्रःदेव देव और देवगणों के बीच संपर्क का कार्य करते हैं। वे ईमानदारी, मित्रता तथा व्यावहारिक संबंधों के प्रतीक देवता हैं। 

उल्लेखनीय है कि भगवान झुलेलाल को वरुणदेव का अवतार माना जाता है।

।। हरि ॐ तत सत ।। विशेष 1 – 10.29 ।।

Complied by: CA R K Ganeriwala (+91 9422310075)

Leave a Reply