।। Shrimadbhagwad Geeta ।। A Practical Approach ।।
।। श्रीमद्भगवत गीता ।। एक व्यवहारिक सोच ।।
।। Chapter 05.26 ।।
।। अध्याय 05.26 ।।
॥ श्रीमद्भगवद्गीता ॥ 5.26॥
कामक्रोधवियुक्तानां यतीनां यतचेतसाम् ।
अभितो ब्रह्मनिर्वाणं वर्तते विदितात्मनाम्॥
“kāma-krodha-vimuktānāḿ,
yatīnāḿ yata cetasām..।
abhito brahma-nirvāṇaḿ,
vartate viditātmanām”..।।
भावार्थ :
सभी सांसारिक इच्छाओं और क्रोध से पूर्ण-रूप से मुक्त, स्वरूपसिद्ध, आत्मज्ञानी, आत्मसंयमी योगी को सभी ओर से प्राप्त परम-शान्ति स्वरूप परब्रह्म परमात्मा ही होता है। (२६)
Meaning:
One who is free from desire and anger, one who is has subdued the mind; for that seeker who has realized the eternal essence, ultimate liberation exists from all sides.
Explanation:
With this shloka, Shri Krishna concludes the teachings of the fifth chapter. In this shloka, he provides the last set of attributes of the person who has attained liberation by establishing himself in the eternal essence. He says that such a person is free from desire and aversion due to his control of his mind and intellect.
Karm-yog is the safer path to take for most people, as explained in verse 5.2, and that is why Shree Krishna has strongly recommended it to Arjun. However, for someone who is truly detached from the world, karm sanyās is also suitable. It is advantageous in that there is no diversion of time and energy toward worldly duties, and one can dedicate oneself fully to the practice of spirituality. There have been many accomplished sanyāsīs in history. Shree Krishna states that such true karm sanyāsīs also make rapid progress and experience peace everywhere. By eliminating the urges of desire and anger and subduing their mind, they attain perfect peace both in this life and here-after.
Like we saw in the previous shloka, ignorance of the true nature of oneself is the critical defect of the mind. It is this ignorance alone that creates desire and aversion. We do not find pleasure within ourselves, so we rush outside with desire. If the desire is not obtained, we get irritated and angry. This is the life of an ignorant person in a nutshell. It is the constant seeking of pleasure, and getting annoyed when pleasure is not obtained. So the wise person, having removed his ignorance, is free from desire and anger.
We often harbor the misconception that external circumstances are at fault for the lack of peace in our lives, and we hope for the day when the situation will become conducive to peace of mind. However, peace is not dependent upon the external situation; it is a product of purified senses, mind, and intellect. The sanyāsīs, with their mind and thoughts turned inward, find the ocean of peace within, independent of external circumstances. And then, with the internal machinery in order, they experience the same peace everywhere, and are liberated in this world itself.
So then, to conclude the chapter’s teachings, Shri Krishna says that such a wise person – one who has identified with the eternal essence – obtains liberation from all sides. In other words, such a wise person is liberated while he is living and remains liberated after he dies.
The Gita prescribes a step-by-step approach to liberation, which is elaborated in various chapters throughout the text. It begins with karma yoga, where a seeker follows his svadharma to purify his mind and prepare it for instruction. Next, he receives instruction and knowledge on the eternal essence through shravana (hearing), manana (clearing doubts through self-inquiry) and nidhidhyaasana (internalization). The last step of internalization is accomplished through dhyaana yoga or meditation, which is the topic of the next chapter.
But before we begin the next chapter, Shri Krishna provides a preview of dhyaana yoga in the next and last three shlokas of this chapter.
।। हिंदी समीक्षा ।।
जैसे एक चिकित्सक अस्वस्थ रोगियों का उपचार उन के मध्य रह कर करता हुआ भी उन के रोगें से अछूता रहता है या उन के दुखों से स्वयं भावावेश में नहीं आ जाता या फिर प्राणि मात्र के प्रति हृदय मे उमड़ते प्रेम के कारण वेश्या को पापमुक्त अथवा कोढ़ी को रोग मुक्त करने अंधकार को प्रकाशित कर के अज्ञानियों का पथप्रदर्शन करने का समाज सेवा का कार्य करते हुए ज्ञानी पुरुष स्वयं अपने दिव्य स्वरूप में स्थित समाज की अशुद्धियों से लिप्त नहीं होता, वैसे ही दुखार्त कामुक हीन वैषयिक प्रवृत्तियों के लोगों के मध्य रहकर भी ज्ञानी पुरुष को उन के अवगुणों का स्पर्श तक नहीं होता।
ज्ञानी पुरुष का अन्तःकरण सर्वथा परिशुद्ध हो जाता है, इसलिये उस मे काम क्रोधादि विकार लेश मात्र भी नही रहता। ऐसे महात्मा के मन और इंद्रियाओ द्वारा जो कुछ भी क्रिया होती है, सब स्वभाविक ही दुसरो के हित के लिये ही होती है। व्यवहार काल मे आवश्यकता अनुसार उन के मन और इंद्रियाओ द्वारा यदि शास्त्रानुकूल काम या क्रोध का वर्ताव किया जाता है तो वो नाटक में स्वांग भर अभिनय के सदृश्य ही लोकसंग्रह के लिए होता है।
इसी प्रकार बुराइयों ( काम एवम क्रोध) के त्याग करने वाला, किसी भी प्रकार की दुर्भावना न रखने वाला शांत चित्त पुरुष और सब के प्रति समान भाव रखने वाला जितेंद्रिय पुरुष ही यति अर्थात साधु पुरुष कहलाता है।
जीव और प्रकृति का संबंध अज्ञान का है जिस के कारण वह देह को अपना स्वरूप मान लेता है। जिस के फलस्वरूप वह सांसारिक सुखों की ओर भागता है और सुख के साथ दुख को भी भोगता है। किंतु जिस में जिस क्षण अपने “मैं” को खोज लिया, उसी क्षण उस का प्रकृति से संबंध टूट जाता है और वह पूर्ण ब्रह्म से जुड़ कर ब्रह्मस्वरूप में होता है। फिर शेष जो रहता है, वह प्रकृति प्रदत्त देह है क्योंकि ब्रह्म स्वरूप होने का अर्थ मृत्यु अर्थात देह त्याग नही है। ज्ञान की अग्नि में उस के समस्त संचित कर्म जल कर भस्म हो जाते है, शेष प्रारब्ध को वह अपनी देह से निर्लिप्त और निष्काम भाव से भोगता है। उस का असीम आनंद परब्रह्म से जुड़ा होता है, इसलिए वह जीते जी ही ब्रह्मस्वरूप हो, शेषजीवन व्यतीत करता है और उस का पुनः जन्म नही होने से, वह शरीर के त्याग के बाद ब्रह्म में लीन हो कर मुक्ति को प्राप्त करता है। भगवान श्री कृष्ण ऐसे जीव और परमात्मा में कोई भी अंतर से नही देखते।
यहां इस अध्याय के अंत में भगवान श्री कृष्ण कर्मयोग से कर्म सन्यास की ओर बढ़ रहे है। कर्म सन्यास में जो उपलब्धि सन्यासी कर्म को त्याग कर अपने को ब्रह्म से जोड़ कर पाता है, वही कर्मयोगी कर्म में काम और क्रोध के वेग को नियंत्रित करते हुए पाता है। दोनो ही दशा में मन और बुद्धि को नियंत्रित करने से यह अवस्था मिलती है किंतु मन और बुद्धि का नियंत्रण के लिए योग साधना जिसे पतंजलि योग साधना भी कह सकते है, अनिवार्य है।
सिद्ध पुरुष जगत् के प्रलोभनों में अपने मन का समत्व बनाये रख पाता है भगवान् कहते हैं जो पुरुष अपने पुरुषार्थ के बल पर मन की काम और क्रोध की प्रवृत्तियों को विजित कर लेता है और शास्त्रों में उपदिष्ट दैवी जीवन के मार्ग का अनुसरण करता है वह आत्मज्ञान को प्राप्त करके इस समत्व को प्राप्त करता है जिसे कोई भी वस्तु या परिस्थिति विचलित नहीं कर पाती। वह इसी जीवन में तथा देह त्याग के पश्चात् भी ब्रह्मानन्द में ही स्थित रहता है।
अर्जुन के प्रथम अध्याय में ज्ञान द्वारा शास्त्रो के तर्क दे कर अपनी बात सिद्ध करने की बात कही गई थी। जब तक मनुष्य का अंतःकरण ज्ञान से प्रकाशित न हो, वह मन एवम बुद्धि द्वारा ज्ञान का दुरुपयोग अपने स्वार्थ, कामना, आसक्ति एवम मोह में करता है। किंतु ब्रह्म ज्ञान को वही जान सकता है जिस ने इच्छाओं एवम क्रोध पर नियंत्रण कर रखा है, जो ब्रह्म में रमता है और बाह्य जगत में अतिथि की भांति व्यवहार करता है। इसलिये जब तक अंतःकरण शुद्ध-बुद्ध न हो, उच्च विचार को लोग अपनी भावनाओं की पूर्ति के लिये, अपने अहम की संतुष्टि के लिये और अहंकार और व्यापार के लिये प्रयोग में लाते है। इसलिये स्पष्ट है कि बिना मनन के अध्ययन सांसारिक ही है। यदि मनन है तो निष्काम कर्मयोग या सांख्य योग के उच्चतम स्तर में कोई भेद नही है।
पांचवे अध्याय के अंतिम तीन श्लोक में हम पढेंगे कि जिस स्थिति को कर्मयोगी निष्काम कर्म करते हुए प्राप्त करता है उसी स्थिति को ध्यानयोग द्वारा भी योगी भी प्राप्त कर सकता है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ज्ञान ठीक वैसे ही है जैसे चाय के प्याले में हम एक चम्मच चीनी तो डाल दे किंतु मिलाए नही, उस से चाय मीठी नही होगी। चाय में चीनी का प्रभाव तभी होगा जब वह चाय के साथ घुल जायेगी। इसी प्रकार किसी जीव पर प्रभाव बाहरी वस्तुओ या परिस्थितियों का तभी होता है जब उस का अंत:करण में स्वभाव हो। ज्ञान जब तक अंत: करण में चाय में चीनी के समान नही घुल जाता, तब तक उस का जीव के स्वभाव में कोई अंतर नही आता। ब्रहसंध जीव परमब्रह्म के स्वरूप को तभी प्राप्त होता है जब वह अंत: करण से इस श्लोक में बताए गुणों से युक्त हो, यह गुण उस का स्वभाव हो गए हो। इसलिए ज्ञान के श्रवण के बाद मनन और निदिध्यासन आवश्यक है। इसलिए ज्ञान कर्मयोग और कर्म सन्यास योग में जो कहा गया है, उसे अपने अंत: करण में कैसे धारण करे, यह ध्यान योग कर्म योग और कर्म सन्यास योग दोनो के लिए आवश्यक है, जिसे हम मनन और चिंतन भी कह सकते है। यही अगले अध्याय का आधार होगा।
।। हरि ॐ तत सत।। 5.26।।
Complied by: CA R K Ganeriwala ( +91 9422310075)