Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/fwjf0vesqpt4/public_html/blog/wp-includes/functions.php on line 6131
% - Shrimad Bhagwat Geeta

।। Shrimadbhagwad Geeta ।। A Practical Approach  ।।

।। श्रीमद्भगवत  गीता ।। एक व्यवहारिक सोच ।।

।। Chapter  05.20 ।।

।। अध्याय    05.20  ।।

॥ श्रीमद्‍भगवद्‍गीता ॥ 5.20

न प्रहृष्येत्प्रियं प्राप्य नोद्विजेत्प्राप्य चाप्रियम्‌ ।

स्थिरबुद्धिरसम्मूढो ब्रह्मविद् ब्रह्मणि स्थितः॥

“na prahṛṣyet priyaḿ prāpya,

nodvijet prāpya cāpriyam..।

sthira-buddhir asammūḍho,

brahma-vid brahmaṇi sthitaḥ”..।।

भावार्थ : 

तत्वज्ञानी मनुष्य न तो कभी किसी भी प्रिय वस्तु को पाकर हर्षित है और न ही अप्रिय वस्तु को पाकर विचलित होता है, ऎसा स्थिर बुद्धि, मोह-रहित, ब्रह्म को जानने वाला सदा परमात्मा में ही स्थित रहता है। (२०)

Meaning:

Having obtained a desirable situation, he does not get elated; nor does he get perturbed if it is undesirable. The person of steady intellect is never deluded; the knower of the eternal essence is established in the eternal essence.

Explanation:

In this shloka, Shri Krishna emphasizes the realized seeker’s outlook towards situations in the material world. Like any other person, the realized seeker encounters pleasant and unpleasant situations. He cannot avoid them. But the difference is that these situations do not destabilize the realized seeker. In other words, they do not cause elation or depression.

In this section of verse—neither rejoicing in pleasure, nor lamenting the unpleasant—is the highest ideal of the Vipassanā tradition of meditation in Buddhism also.

Usually, when something undesirable happens to someone that we do not know, it does not affect us. But if it happens to us – say we fall sick – it affects us deeply. But the wise person has transcended the ego. He recognizes that every situation is part of nature. In nature, elements are interacting with the elements in multiple configurations. Once he has this vision, happenings of the world do not impact the realized seeker.

It is important to note that situations, both good and bad, have their place in our lives. Unpleasant experiences are useful from relative world perspective because they usually have a lesson embedded within them. With each unpleasant situation the emotion of sadness will arise. But in a realized seeker there will be a space between the emotion and the self. For example, if we are on a boat, the ups and downs of the sea will impact us. But if we are standing on a rock on the shore, the ups and downs of sea do not affect us.

Why do realized seekers remain unperturbed? Their understanding of the eternal essence has become stable and firm. They have become “sthitha prajnya”. They are free from the delusion of doership and enjoyership. Initially, when this knowledge is first gained, it stays on the surface. We experience the eternal essence sporadically, for a brief instance, then immediately go back into identification with the body/mind/intellect.

Divine knowledge brings the understanding that our self-interest lies in giving pleasure to God.  This leads to surrender to the will of God, and when the self-will gets merged in the divine will, one develops the equanimity to serenely accept both pleasure and pain as His grace.  This is the symptom of a person situated in transcendence.

Our lives are governed mainly by three factors; dēśa, kāla prārabdha i.e. place, time and destiny. Our life is governed by three forces; one is the place influences the life; the surrounding, the environment, the people, etc. That is dēśaḥ, because whether I like or not; I have to face the onslaught of the world; and the second thing I cannot escape is kālaḥ; whether I like or not, the time is flowing; and as even the time is flowing, the body is ageing; Just time has got its onslaught and the third factor which varies from individual to individual is prārabdha; even though dēśa and kāla are the same; how come different people have different experiences; you can give only one reason; what is that prārabdha; purva janma karma.

So, Krishna says the difference in gyaani and agyaani will be in the response to the situation; jñānam does not change the situation; jñānam gives the inner strength to have a balanced response towards both ups and downs; and this samatvam is the benefit of ātma jñānam.

A jñāni is not carried away by those experiences, because he knows that those experiences are caused by dēśa kālaḥ prārabdha and therefore they will arrive and they will also go away; and therefore, it is not that he rejects them; he appreciates a favourable situation; but he is not hooked to or addicted to a favourable situation. And what is the difference between appreciation and not getting addiction; when I get addicted to that; I am not prepared to lose that experience. And when that experience is lost; I go through a tremendous vacuum; jñāni is one who appreciates a favourable situation and when that situation goes away, it does not create a vacuum in him.

The best example of Lord Rama who was sworn a day before sent to forest for 14 years. In both situations, he has not perturbed but Laxman could not control himself.

So therefore, the one who constantly maintains the identification of the eternal essence becomes one with the eternal essence. He remains a pure witness of the ups and downs of the material world.

 Footnotes

 1. Tulsidas has said that the ocean remains same in rain or drought, but a small lake overflow and dries up. It is a simple yet powerful example of the different between a realized seeker’s vision and an ordinary person’s vision.

।। हिंदी समीक्षा ।।

जीवन्मुक्त अवस्था जीव द्वारा प्रकृति प्रदत्त शरीर के साथ सम्भव है, तो भगवान श्री कृष्ण ब्रह्मसन्ध जीव के कुछ लक्षण आने वाले श्लोक में बताते है, जिस से हम सामान्य से दिखने वाले व्यक्ति को पहचान सके कि वह ब्रह्मसन्ध है या नही। किन्तु यह ध्यान रहना चाहिये कि यह लक्षण आंतरिक स्वयम्भूत होते है, धारण किये हुए नही। अतः जो आडम्बर कर के अपने को घोषित करे कि उस कोई मोह- ममता नही है, वह निश्चित ही मोह-ममता में ही है क्योंकि नही शब्द उस मे मोह ममता है, होने का परिचायक है।

इन्द्रियों, मन, बुद्धि से लिप्त चेतन का आकर्षण प्रकृति के गुणों मोह, ममता, लोभ, आसक्ति, क्रोध, वासना के साथ साथ दान, धर्म, दया से भरा रहता है। जिस से जीव का बंधन वस्तु, कर्म या कर्ता भाव मे बना रहता है। जब जीव ब्रह्मसन्ध हो जाता है तो अन्य कोई भी नही रहता तो यह प्राकृतिक बंधन भी नही रहता।

प्रकृति अपनी सृष्टि यज्ञ चक्र में अपना कार्य करती रहती है। प्रकृति की किसी भी क्रिया का प्रभाव हमारे हृदय में सुख और  दुख से तभी जुड़ता है जब हमारे अंदर कर्तृत्व एवम भोक्तत्व भाव हो। हमारा मोह, लोभ, ममता वासना या कामना जिस वस्तु या व्यक्ति के साथ होगी हम उस मे ही सुख दुख खोजेंगे। जैसे रेल में यात्रा करते वक्त आप उस रेल के समय पर गंतव्य स्थान पर पहुचने एवम सही चलने पर अधिक रागात्मक होते है, जब कि रोज लाखो रेल चलती रहती है और उसके मामले में हम तटस्थ रहते है। जो स्थिर है वो जिस रेल में यात्रा कर रहा है उस के प्रति भी उसी प्रकार तटस्थ है जैसे अन्य रेलों के प्रति। वह प्रकृति की किसी भी क्रिया में लिप्त नही होता।

सामाजिक जीवन मे निर्णय लेने की क्षमता तटस्थ व्यक्ति में अधिक होती है क्योंकि निर्णय लेने के समस्त तथ्यों के प्रति उस को कोई राग द्वेष नही होता। यह स्थिर बुद्धि ही व्यक्त्वि विकास का प्रमुख लक्षण है।

“मैं पूर्ण ब्रह्म हूँ” ऐसा मानना या बोलना तत्वविद के उचित नही होता क्योंकि यह भी द्वेतभाव का प्रतीक “मैं” को साथ ले कर है। अतः बुद्धि ब्रह्मवेत्ता को ब्रह्म स्वरूप को प्राप्त हो चुका है वो ही ब्रह्मसंस्थ है। फिर वहां अन्य कोई भी नही। अतः इंद्रियाओ, मन बुद्धि एवम शरीर के राग द्वेष, मोह एवम ममता का कोई अस्तित्व ब्रह्मसंस्थ को नही होती। किसी की मृत्यु पर दुख उस के संग राग रखने वाले को ज्यादा होती है, दुख राग की मात्रा पर निर्भर है। बाकी के लिए यह एक समाचार भर ही होता है। इसलिये दुख या सुख का मूल राग, कामना, मोह एवम ममता ही है, ब्रह्मसंस्थ की बुद्धि स्थिर होने से उस को कुछ भी प्रिय या अप्रिय नही होता।

अतः जिस व्यक्ति में शुभ, अशुभ, लाभ हानि, प्रिय अप्रिय किसी भी प्राकृतिक क्रिया से कोई भी विकृति नही आती, जो हर परिस्थिति में स्थिर है वो ही ब्रह्मसंस्थ है, स्थितप्रज्ञ है, तत्वसम दृष्टिवाला है।

किसी भी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने में देश, काल और भाग्य का बहुत बड़ा योगदान होता है। स्थान के अनुकूल वातावरण, सामाजिक रीतियों का पालन आदि तथा समय और आयु के अनुसार व्यवहार तथा पूर्व जन्म के संचित कर्म जो भाग्य के रूप क्रियाशील है, प्रत्येक को भोगने होते है। इसलिए ब्रह्मसंध को भूख – प्यास भी लगती है, वह अपने कर्म – अकर्म को भी जानता और करता है  तथा भाग्य अर्थात पूर्व जन्म के फलों को भी भोक्ता है। इसलिए बीमारी या कष्ट उसे भी सामान्य जन की भांति ही होते है किंतु समभाव होने से वह कभी भी विचलित नहीं होता। आस्था और विश्वास प्रकृति को नियमो के विरुद्ध कार्य करने के मजबूर नही कर सकते, इसलिए जीव जब तक शरीर है, वह प्रकृति के नियमो से बंधा ही है। अतः यह कहना भी गलत होगा कि ब्रह्मसंध कोई चमत्कारी पुरुष होता है। जो साधु संत हो कर चमत्कार दिखाते है, वे कोई सिद्ध पुरुष न हो कर सामान्य अहम से ग्रसित मनुष्य ही होते है।

व्यवहार में श्रेष्ठ एवम उच्च स्थान पर पहुचे लोगो के लिये यह स्थितप्रज्ञ या तटस्थ होने का गुण स्वाभाविक ही है, क्योंकि कठिन परिस्थितियों में या सरल एवम आनन्द दायक परिस्थितियों में जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को नही भूलता, वही अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। जिसे डॉक्टर या CA की पढ़ाई करना हो वो कक्षा 12 में उच्च मार्क से या फेल होने से नही घबराता। जिसे उद्योग में सफलता प्राप्त करनी हो, वो एक वर्ष के लाभ या हानि से संतुष्ट नही होता।

ब्रह्मसंध होने से कोई जड़ या उदासीन नही होता। वह प्रकृति की प्रत्येक क्रिया को पहचानता है और उसे अपने लक्ष्य के अनुसार लोकसंग्रह हेतु करता है। किंतु वह उस के कार्य या फल के प्रति आसक्त नही होता। अनेक संतो के जीवन को पढ़ने से यह ज्ञात भी होता है कि ब्रह्मसंध सामान्य सा दिखने वाला जीवन चरित्र जीता है जैसे स्वामी रामकृष्ण परमहंस के जीवन चरित्र।

भगवान राम के चरित्र में अनेक कठिनाइयां आई। एक समय जब उन का राज्य अभिषेक होने वाला था, उसी समय रातों रात बाजी पलट गई और उन्हें 14 साल का वनवास मिला। किंतु दोनो ही परिस्थितियों में भगवान राम के व्यवहार, मानसिक संतुलन और विश्वास में कोई फर्क नहीं आया। अतः समय, स्थान और प्रारब्ध जो भी परिस्थितियों को उत्पन्न करता है, ब्रह्मसंध उसे प्रकृति की क्रियाएं समझ कर समभाव से रहता है।

ब्रह्मसन्ध के हर परिस्थिति में समभाव के गुण के बाद अन्य गुण आगे पढ़ते है। यह याद रहे कि गुण एक पैकेज है, किसी एक गुण से कोई ब्रह्मसन्ध या स्थितप्रज्ञ नही हो जाता।

।। हरि ॐ तत सत।।5.20।।

Complied by: CA R K Ganeriwala ( +91 9422310075)

Leave a Reply